UOU योग विभाग की 10-दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन; वैज्ञानिक पद्धतियों और आध्यात्मिक बारीकियों को सीख रहे विद्यार्थी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा हरिद्वार के प्रतिष्ठित वेद निकेतन धाम में 10-दिवसीय योग कार्यशाला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में योग की वैज्ञानिक पद्धतियों और प्रयोगात्मक बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस कार्यशाला का सफल संचालन और नेतृत्व योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भानु प्रकाश जोशी जी, डॉ. अनिल कोठारी जी एवं दीक्षा बिष्ट के संयुक्त मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इन विशेषज्ञों के अनुभव से छात्र-छात्राएं योग के आध्यात्मिक और व्यावहारिक पक्षों को गहराई से समझ रहे हैं।

विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण

कार्यशाला को सफल बनाने में मुख्य योग प्रशिक्षकों की टीम अपना निरंतर सहयोग दे रही है, जिसमें मनीषा महरा PhD स्कॉलर भावना भारद्वाज ,हरि ओम यशवंत बहुगुणा हरीश,हिमांशु कोरंगाद्वारा विद्यार्थियों को आसन, प्राणायाम, षटकर्म और ध्यान की बारीकियों का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्वरूप

यह कार्यशाला अपनी विविधता के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसमें न केवल भारत के विभिन्न राज्यों हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश , दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश,गुजरात, मध्य प्रदेश झारखंड बिहार और ओडिशा से विद्यार्थी पहुंचे हैं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के विद्यार्थियों की उपस्थिति ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदन किया है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभाग के तत्वाधान में वेद निकेतन धाम मे लघु भारत और अंतरराष्ट्रीय मैत्री का यह अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *