गुरुकुल कांगड़ी परिवार हेतु महत्वपूर्ण अपडेट
आज की चर्चा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं का दिल से स्वागत एवं धन्यवाद 🙏
आज दिनांक 20-04-2026 को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक सभी विद्यार्थियों के साथ विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
इस चर्चा में:
* सभी छात्रों की समस्याएं, सुझाव और समाधान गंभीरता से सुने गए
* सभी बिंदुओं को संकलित करके एक सशक्त ज्ञापन (Memorandum) तैयार किया गया
* ज्ञापन पर सभी उपस्थित छात्रों के हस्ताक्षर करवाए गए
इसके उपरांत छात्र प्रतिनिधिमंडल द्वारा:
* रजिस्ट्रार महोदय ( प्रो. सत्यदेव निगमालंकार जी)
* VC (कुलपति) के PA (श्री राजेंद्र जी)
* DSW श्री विवेक कुमार Office के Incharge श्री अरुण कुमार जी
से मुलाकात कर सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सकारात्मक पहल यह रही कि:
* कुछ समस्याओं का मौके पर ही फोन के माध्यम से समाधान कराया गया
* शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को तत्काल फॉरवर्ड किया गया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय – छात्रहित समाधान हेतु ज्ञापन
दिनांक: 20-04-2026
यह ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से निम्न बिंदु शामिल हैं:
Student-Administration Committee गठन (स्थायी समाधान हेतु)
कन्या गुरुकुल में सुरक्षा, लाइब्रेरी, हॉस्टल व खेल सुविधाएं
मुख्य कैंपस में कैंटीन, कॉमन रूम, स्पोर्ट्स व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना
प्लेसमेंट, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी व नए कोर्सेस शुरू करना
एग्जाम डेट्स को अन्य परीक्षाओं के अनुसार समायोजित करना
हमारा स्पष्ट संदेश
हम सभी छात्र-छात्राएं “संवाद और समाधान” में विश्वास रखते हैं।
हमारा उद्देश्य विरोध नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन और स्थायी समाधान है।
हम प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि:
* सभी समस्याओं पर Time-bound Action Plan बनाया जाए
* पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्यवाही की जाए
यदि समयबद्ध समाधान नहीं होता, तो हम सभी विद्यार्थी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।
एकता ही हमारी ताकत है
सभी छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि
एकजुट रहें,
जागरूक रहें
सकारात्मक तरीके से अपने अधिकारों के लिए खड़े रहें।