असम की ऐतिहासिक विजय के साक्षी बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की उपस्थिति में असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के उपरांत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रीगणों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रीगणों से भी मुख्यमंत्री श्री धामी ने भेंट की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री श्री Himanta Biswa Sarma जी एवं समस्त मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि निश्चित ही हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *