चारधाम यात्रा: ऋषिकुल ऑफलाइन केंद्र पहुंचे DM मयूर दीक्षित, अब तक 39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर समुचित एवं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी श्री सुशील नौटियाल ने बताया कि अब तक ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से 37, 28,571 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऋषिकुल मैदान में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर 1,94,172 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *