Dehradun News| आज असम भ्रमण के दौरान लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि एवं राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
लोक भवन के नवीन भवन की भव्यता, आधुनिक संरचना एवं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को समाहित करती इसकी वास्तुकला अत्यंत प्रभावशाली एवं सराहनीय है। पूर्वोत्तर भारत की विविधता, विकास और सांस्कृतिक विरासत सदैव प्रेरणादायी रही है। इस आत्मीय भेंट हेतु माननीय राज्यपाल जी का हार्दिक आभार।