मुख्य सचिव का सख्त रुख: कुंभ कार्यों में तेजी, वनाग्नि रोकने को फील्ड में उतरेंगे अफसर और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में हुई सचिव समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्यों के शासनादेश शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके।

मुख्य सचिव ने वन विभाग से प्रदेश में वनाग्नि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट फायर के संबंध में रिस्पांस टाइम कम करने के लगातार प्रयास किए जाएं और वरिष्ठ अधिकारियों की जनपदवार ड्यूटी लगाई जाए। उनका कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड में जाने से स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने जानबूझ कर जंगलों में आग लगाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की भी मुख्य सचिव ने जानकारी ली। उन्होंने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मांग और आपूर्ति पर लगातार नज़र रखते हुए कालाबाजारी रोके जाने के लिए कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, श्री एल फ़ैन्नई, डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश कुमार झा, श्री चंद्रेश कुमार यादव, श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी, श्री रविनाथ रामन, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री आनंद स्वरूप, डॉ. अहमद इकबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *